मृतक दामोदर यादव के परिजनों से मिले मंत्री:सुदिव्य सोनू ने परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा- हर संभव की जाएगी मदद

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गुरुवार को गिरिडीह के चिलगा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक दामोदर यादव के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बढ़ाया। उन्होंने कहा- मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी चार दिन पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस के पास चिलगा निवासी दामोदर यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इधर, झामुमो की ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई। साथ ही सीसीएल की ओर से ढाई लाख की मदद की गई। मंत्री ने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों को अंबेडकर आवास भी दिया जाएगा। दामोदर यादव की बेटी का एडमिशन गिरिडीह कॉलेज में करवाया जाएगा मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि इस मामले को लेकर उनकी पार्टी और वे खुद काफी गंभीर हैं। एक सप्ताह के अंदर दामोदर यादव के पुत्र को सीसीएल डीएवी स्कूल में नौकरी लगवाई जाएगी। परिवार के लिए पक्का मकान बनाया जाएगा। दामोदर यादव की बेटी रामगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसे गिरिडीह कॉलेज में एडमिशन करवा कर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत करेंगे। राहत आपदा कोष से पीड़ित परिजनों को मुआवजा भी दिलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *