युक्तियुक्तकरण निरस्त कर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग:शिक्षक साझा मंच ने कहा- 2008 के सेटअप का करें पालन, ब्लॉक मुख्यालयों में दिया आवेदन

सरगुजा में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आंदोलन के दूसरे चरण चल रहा है। जिसमें शिक्षक साझा मंच ने ब्लॉक मुख्यालयों में ज्ञापन देकर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की। उनका आरोप है कि सभी जिलों में युक्तियुक्तकरण में जमकर मनमानी और अनियमितता की गई है। इसके लिए जवाबदेह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। दरअसल, मंगलवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों में शिक्षकों ने विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ रैली निकाली। अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार और बीईओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से 2008 का सेटअप मान्य कर युक्तियुक्तकरण करने, सोना साहू प्रकरण के तर्ज पर सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान का जनरल ऑर्डर जारी करने, व्याख्याता पदोन्नति में डीएड प्रशिक्षित को मान्य कर पदोन्नति देने और प्रथम सेवा अवधि की गणना कर पूरा पेंशन देने की मांग की है। व्यापक गड़बड़ी के बाद भी सुनवाई नहीं शिक्षक साझा मंच ने आरोप लगाया है कि, सभी विकासखंड स्तर पर बड़े पैमाने में गड़बड़ी की गई है। पूरे साक्ष्य के साथ समय-समय पर साझा मंच ने प्रमाण भी अधिकारियों को दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साझा मंच के कमलेश सिंह ने मांग कि इस युक्तियुक्त नीति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर नए सिरे से 2008 के पूर्ववत लागू सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण किया जाए। युक्तियुक्तकरण का विरोध नहीं है। हम पारदर्शी युक्तियुक्तकरण का स्वागत करेंगे। ये रहे शामिल ब्लाक मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपने में अमित सोनी, सुशील मिश्र, लखन राजवाड़े, राकेश पांडे, रणवीर चौहान, योएल लकड़ा, जवाहर खलखो के नेतृत्व में सभी प्रान्त व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदर्शन में काजेश घोष, राजेश गुप्ता,रामबिहारी गुप्ता, रोहिताश शर्मा,संतोष यादव, राकेश दुबे,प्रशांत चतुर्वेदी, राजेश सिंह,संजय चौबे, सुरित राजवाड़े, देवेन्द्र सिंह, विनोद यादव, डुमेश वर्मा, विशाल गुप्ता, अनिल तिग्गा, अरविंद राठौर, लव गुप्ता, दीपक एक्का, नाजिम खान, महेश यादव सहित जिले के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *