रायगढ़ में झमाझम बारिश, ठंड का एहसास:दोपहर बाद हल्की हवाओं के साथ बारिश से तरबतर हुआ शहर, सप्ताह भर बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले कुछ दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। देर रात हल्की बूंदाबांदी से मौसम में हल्की ठंडक थी। आज दोपहर झमाझम बारिश शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले करीब 2-3 दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे। उम्मीद थी कि अब बारिश होगी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी होने के बाद बारिश थम गई थी। भले ही इससे मौसम में हल्की ठंडक थी, पर राहत नहीं थी। मंगलवार की सुबह मौसम साफ था, धूप भी निकला, लेकिन दोपहर बाद फिर से मौसम बदलने लगा। हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा था, तो उमस से लोगों ने राहत की सांस ली। सप्ताह भर बारिश की संभावना मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह भर आसमान पर बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, ऐसी बारिश होने से केलो का जल स्तर बढ़ने की भी संभावना है। जिले में 187.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज जिले में 30 जून तक 187.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 2.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 131.6 मिली मीटर, पुसौर में 199.1, खरसिया में 145.5, घरघोड़ा में 227.3, तमनार में 102.3, लैलूंगा में 190.6, मुकडेगा में 241.8, धरमजयगढ़ में 177.3, छाल में 165.1 और कापू में 298 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *