रजिस्ट्रार का पद खाली, समय पर नहीं मिला वेतन-पेंशन

रांची |डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीमयू) में रजिस्ट्रार का पद पिछले एक सप्ताह से खाली है। इस कारण जून माह का पेंशन-वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है। राजभवन ने रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मचारियों को हर माह पहली तारीख को पेंशन भुगतान का निर्देश दिया है, जिसका अनुपालन नहीं किया जा सका है। रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति में विलंब के लिए सीधे तौर पर तत्कालीन विवि प्रशासन जिम्मेवार है। क्योंकि निवर्तमान रजिस्ट्रार के कार्यकाल समाप्त होने की सूचना राजभवन को नहीं दी गई। इधर आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल सचिवालय को ज्ञापन सौंपकर एसटी-एसटी वर्ग के शिक्षकों को रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति करने की मांग की है। संघ के दया ने कहा कि प्रो. डॉ. गणेश बस्की , प्रो. डॉ. जिंदर सिंह मुंडा , प्रो. डॉ. अशोक नाग के पास एकेडमिक के साथ प्रशासनिक अनुभव भी है। ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष दया बहुरा, बादल भोक्ता, सुनील सोरेन, अमृत मुंडा सहित अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *