अवैध हथियार संग वीडियो पोस्ट करने वाला 1 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | लुधियाना सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना डेहलों की पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव रंगियां निवासी मनजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपलोड करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *