राम नाम का रस पीजा रे बंदे…जैसे भजनों पर भक्तों ने हाजिरी लगवाई

भास्कर न्यूज | लुधियाना काली माता मंदिर चंद्र नगर सिविल सिटी में पंडित योगेश तिवारी की अध्यक्षता मे साप्ताहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान केशव मूंग भजनों नीरज मूंग भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम काली माता की आरती कर मंदिर में विराजमान शिव परिवार, गणपति जी, लक्ष्मी व विष्णु जी की आरती की गई। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। राधे-राधे मंडल के भजन गायक दिनेश ने साथियों सहित संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया। गणपति अराधना कर भजन राम जी चले ना हनुमान के बिना, आज राम मेरे घर आये आदि भजनों से भक्तों को निहाल किया। पंडित ने कहा कि हर सप्ताह मंदिर प्रांगण मे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करने से जीवन के संकट दूर होते हैं मानव जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ ना गंवाएं परमात्मा की शरण में रहते हुए अराधना करते रहे। उपरांत भक्तों ने प्रसाद वितरित किया गया। योगेश तिवारी ने सभी के मंगल की कामना करते हुए संकीर्तन को विराम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *