लुधियाना वेस्ट में जीते आप विधायक संजीव अरोड़ा का राज्यसभा से इस्तीफा

लुधियाना | लुधियाना वेस्ट उप चुनाव में जीते आप विधायक संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। अरोड़ा ने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले पद छोड़ा है। अरोड़ा ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा। अरोड़ा ने कहा कि राज्यसभा के सदस्य के रूप में सेवा करना और राष्ट्रीय स्तर पर विधायी प्रक्रिया में योगदान देना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। अरोड़ा ने 19 जून को उपचुनाव में 10637 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने 10 अप्रैल, 2022 को राज्यसभा में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 80% की उपस्थिति दर्ज की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में 229 प्रश्न उठाए थे। सभापति ने एक पोस्ट के ज​िरए इस्तीफे की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *