रौब दिखाने ‘थार’ रखता था रेप का आरोपी:जांजगीर-चांपा में पिस्टल दिखाकर महिला से दुष्कर्म, 51 साल के आरोपी का निकाला जुलूस

जांजगीर-चांपा जिले में महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना 14 जून की है। आरोपी महेश यादव (51 साल) ने पीड़िता को खुद को बड़ा अपराधी बताकर पिस्टल दिखाकर धमकी दी। उसने लंबे समय तक उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम सारागांव क्षेत्र के गुंडा बदमाशों की सूची में शामिल है। वह बरपाली चौक चांपा में छिपा हुआ था। रौब दिखाने के लिए वह हमेशा थार गाड़ी में चलता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। वहीं, उसकी कार जब्त कर लिया गया है। आरोपी के पास थार गाड़ी SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर ने किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसका थार वाहन जब्त कर लिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी चेतावनी पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, उपनिरीक्षक भवानी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। आरोपी को कई धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *