मामले में पकड़ी गई महिला सहित 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

भास्कर न्यूज | अमृतसर 60 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में काबू 9 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। मामले में नया खुलासा हुआ है कि यह खेप एक बार में राजस्थान बार्डर से आई थी। यह खेप किसी घर से नहीं बल्कि डिफेंस एरिया के पास कल्याणपुर के गांव खड़िया के खेत से बरामद हुई थी। 60 किलो हेरोइन खेत में दबाकर रखी गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से मिली लोकेशन के जरिए गांव खड़िया पहुंची थे। जानकारी के मुताबिक, यह खेप ड्रोन के जरिए नहीं बल्कि राजस्थान बार्डर पर ट्रांसपोर्ट के जरिए आने की आशंका है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पकड़े गए 9 आरोपी इस हेरोइन की खेप को निकालकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने वाले थे। इनके मोबाइल पर सिर्फ उस जगह की लोकेशन आई थी। इस 60 किलो हेरेाइन की खेप को बार्डर से लाकर खेत में दबाने वाले आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के उनके लीड मिले है, पुलिस उन्हें काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है। मेन सप्लायर के पकड़े जाने पर आगे और भी बरामदगी की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *