लुधियाना| इश्मीत सिंह म्यूजिक इंस्टीट्यूट में समर क्रैश कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। छात्रों ने बॉलीवुड संगीत, डांस और इंस्ट्रूमेंटल की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के निदेशक डॉ. चरणकमल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में शिवम, सूरज, दमनीत कौर, प्रथम और समीषा ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया। भंगड़ा और कथक की प्रस्तुति ईशानी, नेजल, जियाशी, जैस मायरा और रोशनी ने दी। कीबोर्ड पर अथर्व, सप्रा, नीजल और कियाश ने प्रस्तुति दी। ड्रम पर तेजप्रताप और गीतांज, गिटार पर तवीशा, अनन्या, जैसिका, करमन, गुरसीरत, बनाज, प्रथम और जसकीरत ने प्रस्तुति दी।


