दुर्ग-पटना के बीच 6 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन:AC-स्लीपर के साथ चार जनरल कोच की सुविधा; 27 जगहों पर स्टॉपेज

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और पटना के बीच 6 जुलाई से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 1008 बर्थ, एसी, स्लीपर के साथ चार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 स्टापेज के साथ 4 फेरे के लिए हर रविवार और सोमवार को चलेगी। दरअसल, मानसून सीजन में ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। रूट की ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दुर्ग से यह गाड़ी संख्या 08795 के साथ 6,13,20 और 27 जुलाई को दोपहर 1.15 बजे पटना के लिए रवाना होगी। वहीं पटना से यह गाड़ी संख्या 08796 के साथ 7, 14, 21 और 28 जुलाई को शाम 5.15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होगी। ट्रेन को इस बीच कुल 27 प्रमुख स्टेशनों में ठहराव दिया गया है। ट्रेन में 2 एसी थ्री, 13 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एलआरडी समेत कुल 21 कोचों में कुल 1008 बर्थ की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इन 27 स्टेशनों पर का मिलेगा स्टॉपेज ट्रेन को दुर्ग और पटना के बीच कुल 27 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इनमें रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, छपरा, कतरासगढ़, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतवा, पटना साहेब, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना शामिल है। दुर्ग-पटना से शाम को पहुंचेगी बिलासपुर डाउन लाइन पर दुर्ग से छूटने वाली ये स्पेशल ट्रेन 2.40 घंटे बाद बिलासपुर शाम 3.55 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से चलने वाली गाड़ी 23 घंटे10 मिनट की यात्रा पूरी करने के बाद ट्रेन देर शाम 7 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन के समय सारिणी में किसी भी बदलाव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक पूछताछ केंद्र और वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *