दंतेवाड़ा की बेटियों ने राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दंतेवाड़ा की बेटियों नूपुर ठाकुर, छाया नाग और नेहल ठाकुर ने तेलंगाना के खैराताबाद में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह उपलब्धि न केवल दंतेवाड़ा जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता में 8 राज्यों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। तीन दिन तक चले थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने मेडल जीते, जिसमें दंतेवाड़ा से तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीता। नूपुर ठाकुर और छाया नाग की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता और सुविधाओं की कमी के बावजूद, नूपुर ठाकुर, छाया नाग और नेहल ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को हासिल किया है। नूपुर ठाकुर ने इससे पहले भी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। नूपुर ठाकुर और छाया नाग ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है, जबकि नेहल ठाकुर ने रजत पदक जीता है। संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन और टिकेश्वरी साहू के अनुभव और ज्ञान ने दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों को सही दिशा में मार्गदर्शन करने में मदद की। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और रणनीति में सुधार किया, जिससे उन्हें प्रतियोगिता में सफलता मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *