अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन के दूसरे दिन चित्तौड़ शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुर्ग के पहले गेट पाडन पोल से शुरू होकर अलग-अलग रास्तों से गुजरते हुए अधिवेशन स्थल तक पहुंची। इस शोभायात्रा में देश से आए महासभा के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राशमी अलख वेद गुरुकुल से 201 बटुक आगे मंत्रोच्चारण करते हुए चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान महिला, पुरुष, बच्चे सभी जने महर्षि गौतम ऋषि, भगवान परशुराम और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा का 21 जगहों पर अलग-अलग समाज और संगठनों ने स्वागत किया। मौके पर सामाजिक समरसता का भी माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन का आज अंतिम दिन है। सुबह विशाल शोभा यात्रा पाडन पोल से शुरू हुई, जो लक्ष्मीनाथ मंदिर, मिठाई बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष चौक, राणा सांगा बाजार, सेतु मार्ग होते हुए अधिवेशन स्थल भरत बाग पहुंची। शोभायात्रा में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी जयपुर सांसद मंजू शर्मा बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, भामाशाह जेएम जोशी, प्रधानमंत्री जय प्रकाश पंचारिया सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे साथ अश्वों में वेशभूषा पहने हुए बच्चे सवार थे। महिलाएं पीली साड़ी पहनकर शामिल हुई, जबकि पुरुष सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए शामिल हुए। देशभर से आए पदाधिकारी ने मेवाड़ी पगड़ी धारण किए हुए थे। 101 बनाए गए थे स्वागत द्वार शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं, बालिकाएं डीजे की धुन पर नाचती गाती जा रही थी। गोल प्याऊ चौराहा और सुभाष चौक पर पहुंच कर महिलाओं ने घूमर और गरबा नृत्य किया। महिलाओं ने अपने गले में गौतम ऋषि के जयकारे लिखे हुए दुपट्टा पहन रखा था। शहर के हर जगह पर 101 स्वागत द्वार बने हुए थे। वहीं, जगह-जगह अलग-अलग समाजों और संगठनों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया। 201 बटुक मंत्रोच्चारण करते हुए चल रहे थे चित्तौड़गढ़ शहर के गुर्जर गौड़ महासभा जिला इकाई, स्वर्णकार समाज, सर्राफा संगठन, श्याम चाकर सेवा समिति, सेवानिवृत पुलिस पेंशनर एसोसिएशन, अंजुमन मिल्लते इस्लामिया सहित अन्य समाज और संगठनों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता का उदाहरण देखने को मिला। इस दौरान राशमी के अलख वेद गुरुकुल संस्थान के संचालक हितेश शर्मा के नेतृत्व में 201 बटुक मंत्रोच्चारण करते हुए आगे चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में पांच बग्गी चल रहे थे। जिसमें सबसे आगे न्याय शास्त्र के प्रणेता गौतम ऋषि की छवि रखी हुई थी। अन्य बग्गियों में समाज के बच्चे सुसज्जित वेशभूषा में सजीव झांकी के रूप में थे। कई जनप्रतिनिधि हाथों में फरसा लेकर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए जा रहे थे। इस दौरान वे भगवान परशुराम, महर्षि गौतम और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के समापन का आभार पवन शर्मा ने जताया। सुरक्षा की दृष्टि से डीएसपी विनय चौधरी और कोतवाली थाना अधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व में भारी संख्या में जाब्ता मौजूद रहा।


