खींवसर विधायक डांगा ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण:पीएमओ से कहा- ड्यूटी टाइम पर कुर्सी ना छोड़ें डॉक्टर, बजट की कमी नहीं आने देंगे

खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। विधायक ने जिला अस्पताल में ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, आईसीयू, लैब और सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज की आधी तबियत तो अच्छे वातावरण व साफ-सफाई से ही ठीक हो जाती है, इसलिए सफाई व्यवस्था अच्छी रखना जरूरी है। डांगा ने हाजिरी रजिस्टर चैक करके कहा कि ड्यूटी टाइम में कुर्सी ना डाॅक्टर छोड़ें। आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना ही प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि एक ही छत के नीचे एक्सरे, सोनोग्राफी समेत सभी स्वास्थ्य जांच की जा सकें। आज मरीजों से मिलने पर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में काफी जानकारी मिली है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। चिकित्सकीय संसाधनों के लिए बजट का अभाव नहीं आने देंगे। इस दौरान खींवसर प्रधान प्रतिनिधि जगदीश बिड़ियासर, पीएमओ डॉ. राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *