झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना महेशपुर-हिरणपुर मुख्य सड़क पर तेलोपाड़ा गांव के पास हुई। महेशपुर से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक बहुत तेज गति से आ रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि बाइक के चेसिस नंबर से मृतक की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।


