आयुर्वेद अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री प्रैमचंद बैरवा से की मुलाकात:आयुर्वेद कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती में बैच 2021-22 के अभ्यार्थियों को शामिल करने की मांग

आयुर्वेद कंपाउंडर / नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती में बैच 2021-22 के अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री और आयुर्वेद मंत्री प्रेमचंद बैरवा से बुधवार को मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने इस दौरान बैरवा को बताया कि राजस्थान सरकार निदेशालय आयुर्वेद विभाग, राजस्थान अजमेर की ओर से आयुर्वेद कंपाउंडर नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती (विज्ञप्ति संख्या: 01/2024) का विज्ञापन जारी किया गया है, बैच 2021- 22 के अभ्यर्थी जिनकी पाठ्यक्रम (DANP) में प्रवेश हेतु काउंसलिंग नवम्बर दिसम्बर माह में आयोजित होनी थी, वह दिसम्बर में रद्द कर आयुर्वेद काउंसलिंग जयपुर की ओर से अपरिहार्य कारणों से विलम्ब फरवरी माह 2022 में आयोजित की गई। जो आज हमारी इस समस्या का प्रमुख कारण है क्योकि यह बैच अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ हो जाना था वह अप्रेल 2022 से प्रारम्भ हुआ। अभर्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लगातार विज्ञप्तियों के आने से और बहुत अल्प समय अन्तराल के कारण हम बैच 2021-22 के अभ्यर्थी जो पूर्णतः सफल है, परन्तु हमारे पाठ्यक्रम का एक भाग इन्टरशिप जो 6 माह की होती है जिसमें से 3 महीने पूरे हो चुके है और 3 महीन शेष है, जिसके कारण हमें भर्ती में आवेदन हेतु अयोग्य ठहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *