फरीदकोट मॉडर्न जेल से मिले 8 मोबाइल:जेल प्रशासन ने की थी बैरकों की चेकिंग, हवालातियों पर FIR

पंजाब में फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल समेत अन्य पाबंदीशुदा सामान बरामद हुआ। जेल प्रशासन ने बैरकों की तलाशी के दौरान 8 हवालातियों से एक-एक एंड्राइड (टच स्क्रीन) मोबाइल फोन बरामद किया हैं। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट में इन 8 हवालातियों पर जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसप्रीत सिंह ने बताया कि जेल कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग बैरकों की अचानक तलाशी ली गई। इस सर्च के दौरान यहां बंद 8 हवालातियों सिमरजीत सिंह फरीदकोट, प्रिंस फिरोजपुर, गुरप्रीत सिंह अमृतसर, तरणदीप सिंह मोगा,सतविंदर सिंह मोगा, सुखचैन सिंह फिरोजपुर, गुलाब सिंह फरीदकोट और लवजीत सिंह अमृतसर से 1-1 टच स्क्रीन मोबाइल मिला। इसके आधार पर पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस-डीएसपी
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि अब पुलिस द्वारा नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी और जानकारी जुटाई जाएगी कि जेल के अंदर यह मोबाइल उनके पास कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि जांच और पूछताछ में किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की सहूलियत सामने आई तो उसे भी केस में नामजद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *