सरायकेला में बुधवार को यात्रियों से भरी बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 15 लोग जख्मी हो गए। घटना राजनगर थाना अंतर्गत चाईबासा-राजनगर मार्ग पर केसर गड़िया के पास हुई। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मां पार्वती यात्री बस ओडिशा के बड़बिल से पश्चिम सिंहभूम चाईबासा होते हुए टाटानगर जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हुआ।


