धमतरी वन विभाग के डीएफओ चैंबर में सांप:कर्मचारियों ने मूढ़ेलि सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी वन मंडल कार्यालय में एक अजीब घटना सामने आई। डीएफओ के चेंबर में एक सांप घुस गया। घटना उस समय की है जब अधिकारी चेंबर में मौजूद नहीं थे। कार्यालय में सफाई के दौरान कर्मचारियों को सांप नहीं दिखा था। वन मंडल अधिकारी के आने से पहले डीएफओ चेंबर के गेट पर सांप को देखा गया। घंटी ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। शुरुआत में कर्मचारियों को लगा कि यह अजगर का बच्चा है। लेकिन बाद में पता चला कि यह मूढ़ेलि सांप है, जिसे दो मुंह वाला सांप भी कहा जाता है। सांप को देखते ही कार्यालय में कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई।डीएफओ कृष्ण सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया जाधव ने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों का बाहर निकलना आम बात है। उन्होंने कहा कि सर्प मित्रों की मदद से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग का प्रयास रहता है कि ऐसी स्थिति में सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। आपको बता दें डीएफओ के चेंबर में जिस तरह से सांप दिख रहा था। जिसे अजगर का बच्चा समझ जा रहा था। ठीक अजगर की तरह दिखने वाला सांप डीएफओ को चेंबर में दिखा। और अजगर समझ कर कुछ लोग उसको भगाने से डर रहे थे। लेकिन अजगर की तरह दिखने वाला सांप मूढ़ेलि सांप था। जिसको छत्तीसगढ़ में दो मुंह सांप कहा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *