लावालौंग| प्रखंड क्षेत्र के कोंची गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत “आम उत्सव सह बागवानी मेला” का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती,बीपीओ राजेश कुमार पासवान और स्थानीय रोजगार सेवक के संयुक्त नेतृत्व व समन्वय में किया गया। मेले में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उत्पादित आम फलों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई।इस अवसर पर कई क्विंटल आम की विक्री हुई, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ।


