राजनांदगांव| शहर में साफ पानी क सप्लाई के लिए नगर निगम ने ओवरहेड टंकियों की सफाई शुरू की है। अब तक 4 ओवरहेड टंकियों की सफाई पूरी कर ली गई है। शेष टंकियों की सफाई भी जारी है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश में नलों से साफ पानी की सप्लाई के लिए सफाई शुरु की गई है। इसके पहले निगम ने शहर के 15 कुंओं की भी सफाई पूरी की थी। जिसके बाद अब ओवरहेड टंकियों और फिल्टर प्लांट की सफाई की जा हरी है। मोहारा प्लांट में रॉ-वाटर, क्लीयर वाटर का परीक्षण व क्लोरिन टेस्ट किया जा रहा है। शिवनाथ नदी मोहारा का जल स्तर का भी प्रतिदिन पर्यवेक्षण किया जा रहा है, शहर की टंकियों की सफाई भी की जा रही है । ताकि बारिश के दौरान शहर के लोगों को साफ पानी की सप्लाई दी जा सके।


