जयपुर में घर के बाहर खड़ी कार चोरी, VIDEO:पीछे का शीशा तोड़कर अंदर घुसे, 5 मिनट में स्टार्ट कर ले गए चुरा

जयपुर में बदमाश घर के बाहर खड़ी हैरियर कार चोरी कर ले गए। पीछे का शीशा तोड़कर बदमाश कार के अंदर घुसे। महज 5 मिनट में कार को स्टार्ट कर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने बदमाश कार से आए थे। रामनगरिया थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- महादेव नगर जगतपुरा निवासी महेन्द्र सिंह पंवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 22 दिसम्बर की रात उन्होंने अपने घर के बाहर हैरियर कार पार्क की थी। देर रात बदमाशों ने हैरियर को निशाना बनाया। कार का लॉक तोड़कर स्टार्ट कर चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह कार गायब मिलने पर चोरी का पता चला। घर के बाहर लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। चोरी करने आए बदमाश देर रात कार में सवार होकर आए। रोड किनारे अपनी कार खड़ी कर एक बदमाश नीचे उतारा। हैरियर का पीछे का शीशा तोड़कर बदमाश कार के अंदर घुस गया। महज 5 मिनट में हैरियर का लॉक तोड़कर स्टार्ट कर ली। हैरियर को चोरी कर बदमाश वहां से फरार हो गए। रामनगरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गई कार की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *