जांजगीर-चांपा जिले में एक मां की सतर्कता और पुलिस की तुरंत कार्रवाई से 3 नाबालिगों की शादी रुक गई। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गुरावांट का है। यहां चार शादियां तय थीं। इनमें से तीन वर-वधू नाबालिग थे। लक्ष्मीन बाई अपनी बेटी की जबरन तय की जा रही शादी की सूचना देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। सूचना मिलते ही SP विजय कुमार पांडेय ने थाना प्रभारी बम्हनीडीह भवानी सिंह चौहान को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने ग्राम सोठी में जांच की। जन्म प्रमाण पत्रों से पता चला कि लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने परिवारजनों को समझाकर विवाह रुकवाया। उन्हें बाल विवाह के खिलाफ चेतावनी भी दी। ऑपरेशन तलाश में 162 गुमशुदा व्यक्ति बरामद वहीं, जिले में पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर 1 जून से 30 जून 2025 तक यह विशेष अभियान चलाया गया। थाना और चौकी स्तर पर विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों को पंजाब, दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भेजा गया। बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल जिले के कई थानों ने सराहनीय कार्य किया। जांजगीर थाने ने 23, नैला ने 12, बलौदा ने 10, पंतोरा ने 1, अकलतरा ने 15, मुलमुला ने 8, पामगढ़ ने 25, शिवरीनारायण ने 20, नवागढ़ ने 22, बिर्रा ने 4, बम्हनीडीह ने 3, सारागांव ने 6 और चांपा थाने ने 13 लोगों को बरामद किया। इस तरह एक महीने के अभियान में कुल 162 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। यह अभियान जिले की पुलिस की कार्यक्षमता का प्रमाण है।


