रायगढ़ में बुजर्ग की हत्या:घर की परछी में मिला था शव, कान से खून बहा और जबड़ा टूटा मिला, जांच में जूटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बुजुर्ग का शव घर के परछी में मिला है। उसके कान से निकलने के साथ ही जबड़ा भी टूटा हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को ग्राम टेण्डा का रहने वाला कपेश्वर राठिया 58 साल का शव घर की परछी मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका की गई। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया। जहां शार्ट पीएम में कान में चोट व जबड़ा टूटा मिलने से हत्या किए जाना लिखा गया है। ऐसे में पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
झाड़फूंक हो सकती है हत्या की वजह
सूत्रों ने बताया कि मृतक गांव के किसी परिचित का किसी बीमारी को लेकर झाड़फूंक किया था। जिसके बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हो सका और संभवतः इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया हो। हांलाकि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *