मेधावी छात्रों का प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ चयन

बांधा बाजार| विजन निशुल्क कोचिंग संस्थान टोलागांव के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत से नवोदय, प्रयास, एकलव्य और उत्कृष्ट विद्यालयों में कई बच्चों का चयन हुआ है। यह सफलता केवल परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल है। चयनित छात्रों में डेनिम देहारी, डिंपल भुआर्य, काव्या जुरेशिया, निधि, समीर, प्रांजल, शीतल सुधाकर, नामिता पटेल, खुशी निषाद और नोमेश कुमार शामिल हैं। विजन कोचिंग परिवार के नीलकंठ कोमरे, राजू निर्मल, किरण मंडावी, भजन साहू, सोनाली कोमरे ने खुशी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *