जालंधर सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिवार वालों ने किया हंगामा; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में एक महिला का शव रखे जाने के बाद गुरुवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ससुराल वालों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए और मोर्चरी के बाहर जमकर नारेबाजी की। परिजनों के अनुसार, मृतका की पहचान गोरी के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग 6-7 साल पहले सुमित नामक व्यक्ति से हुई थी। दंपती के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी, भी हैं। परिवार का आरोप है कि गोरी को उसके ससुराल वाले लंबे समय से परेशान कर रहे थे, मारपीट करते थे और खाना तक नहीं देते थे। गोरी की चाची सुमन ने बताया कि ससुराल पक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 6 महीने से ना ही लड़की को किसी से मिलने दिया जा रहा था और ना ही परिजनों से फोन पर बात करवाई जा रही थी। इस मामले को लेकर पहले पंचायती स्तर पर भी फैसला हो चुका था, लेकिन हालात नहीं बदले। देर रात गला घोंटकर हत्या परिजनों का कहना है कि मंगलवार देर रात गोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तड़कसार उसका शव सिविल अस्पताल में लाकर रख दिया गया, जिसके बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। शव रखने के बाद परिवार को फोन कर बताया गया कि उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जांच की शुरू मौके पर पहुंचे थाना नंबर 1 के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को लड़की की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोरी के गले पर फांसी के निशान हैं, लेकिन परिवार की तरफ से हत्या के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला संदिग्ध बना हुआ है और पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *