भोगनाडीह में हुए बवाल पर जेएमएम का भाजपा पर हमला:झामुमो जिलाध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप, टावर चौक पर फूंका पुतला

गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस पर हुए बवाल को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इस घटना को भाजपा की सोची-समझी साजिश बताया। प्रशासन से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग संजय सिंह ने कहा कि भोगनाडीह वह पावन स्थल है, जहां से सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। उन्होंने प्रशासन से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुल दिवस कार्यक्रम में अपने पिता गुरु जी की गंभीर बीमारी के कारण शामिल नहीं हो सके। वे उस समय दिल्ली में थे। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने टावर चौक तक पैदल मार्च किया विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्ता संजय सिंह के नेतृत्व में टावर चौक तक पैदल मार्च किया। वहां भाजपा का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने ‘हुल दिवस के अपमान का बदला लेगा झारखंड’ के नारे लगाए। संजय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जेएमएम राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने इतिहास और शहीदों के सम्मान से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *