पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दिया:रामगढ़ में रेलवे लाइन के पास नाले में मिली घायल महिला, एक साल पहले की थी लव मैरिज

रामगढ़ जिले के पतरातू किरीगढा गांव की रेलवे लाइन पर एक महिला घायल अवस्था में मिली। महिला की पहचान खुशबू देवी के रूप में हुई। वह पोल संख्या 124/2 और 124/4 के बीच स्थित नाले के पास पड़ी मिली। रेलवे कर्मी आकाश पासवान ने सुबह घायल खुशबू को देखा। उन्होंने तुरंत आरपीएफ को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाई गई। खुशबू को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच में पता चला कि खुशबू के पति शंकर कुमार ने उसे बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से धक्का दे दिया था। खुशबू ने एक साल पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था। खुशबू उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौड़ाचौरा गांव की रहने वाली है। उसका पति शंकर गोरखपुर का निवासी है। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने इंस्टाग्राम के जरिए खुशबू के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *