धार में भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस:गुरुद्वारे में विधायक वर्मा ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों को याद किया

धार में गुरुवार को नालछा दरवाजा स्थित स्थानीय गुरुद्वारे में भाजपा ने वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुद्वारे में विधायक नीना विक्रम वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर हुए उन्हें याद किया। संगत के साथ कीर्तन और गुरु-वाणी का पाठ किया गया, इसके बाद अरदास कर प्रसाद वितरण किया गया। समाज के ज्ञानी जी ने बताया कि वीर बाल दिवस”, भारतीयता और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। 26 दिसंबर का दिन गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता और निष्ठा को स्मरण करने का दिन है। जब उन्होंने छोटी उम्र में विदेशी आक्रांता मुगलों के आगे झुकने के बजाय धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। कम उम्र में ही इन आत्माओं ने अपने धर्म को त्यागने के बजाय शहादत को चुना। इस दौरान धार शहर के दोनों नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा और विशाल निगम, वरिष्ठ नेता ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रतिनिधि नितेश अग्रवाल और कार्यकर्ताओं के साथ समाजजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *