मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 5 विकासखण्डों के 20 ग्राम पचांयतों में शिविर लगाए गए। जिले से अधिकारियों ने पहुंचकर इसकी मॉनिटरिंग की। सरकार की चिह्नित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत सेचुरेशन और लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में विभिन्न नगरीय एवं ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर हितग्राही को लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत चाचौंडा की ग्राम पंचायत कोटरा, पैंची, खेजड़ाकला एवं कोन्याकला में आयोजित शिविरों में लगभग 242 आवेदन प्राप्त किए गए। जनपद पंचायत बमोरी की ग्राम पंचायत गोलाखेड़ी, चुड़ेला, मुरादपुर, एवं रामनगर में आयोजित शिविरों में लगभग 285 आवेदन प्राप्त किए गए। इन पंचायतों से आवेदन हुए प्राप्त
जनपद पंचायत गुना की ग्राम पंचायत पिपरिया, पांज, करीली एवं मझौला में आयेाजित शिविरों में लगभग 153 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद पंचायत राघौगढ़ की ग्राम पंचायत कांदीखेड़ा, महू, मोरवास एवं पचगोदिया में आयोजित शिविरों में लगभग 186 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद पंचायत आरोन की ग्राम पंचातय जखौदा, मूडराखुर्द, पनवाड़ीहाट एवं रेव में आयोजित शिविरों में लगभग 224 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में लगभग कुल 1090 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ सतेन्द्र ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर आए हितग्राहियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। कोई भी हितग्राही छूटना नहीं चाहिए। साथ ही शिविरों की मॉनीटरिंग भी बारीकी से की जाए। अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण तय सीमा कर उसकी एंट्री पोर्टल पर किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिले स्तर से अधिकारियों को इस काम की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।


