बैतूल पुलिस ने गुरुवार को अड़ीबाजी और तोड़फोड़ के मामलों में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग है। थाना प्रभारी कोतवाली रविकांत डेहरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इन आरोपियों को शहर में घूमते हुए पकड़ा है। आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद अड़ीबाजी और फाइनेंस ऑफिस में तोड़फोड़ के दो अलग-अलग मामलों में अपना जुर्म कबूला है। आरोपियों की कोर्ट में पेशी की गई है। ये दोनों मामले 24 अक्टूबर के हैं। इस दौरान टी आई ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार कोशिश की जा रही थी। अड़ीबाजी और मारपीट का मामला
एक मामले में प्रताप वार्ड वर्मा मोहल्ला निवासी जगदीश चौहान (43) ने बैतूल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके साथ आरोपी कार्लोस उर्फ मोहित रैकवार, जतिन रगडे, आदर्श सोनी और अन्य दो व्यक्तियों ने गाली-गलौज, मारपीट और अड़ीबाजी की थी। दूसरा मामला फाइनेंस ऑफिस में तोड़फोड़ का
बैतूल टाउन फेस-02 निवासी रियाज अंसारी (26) ने बैतूल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके फाइनेंस ऑफिस में आरोपी कार्लोस रैकवार, जतिन रगडे और अन्य तीन व्यक्तियों ने गाली-गलौज, मारपीट, अड़ीबाजी और तोड़फोड़ की थी। मराठी मोहल्ला, बैतूल निवासी इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें दो नाबालिग शामिल है। 1.मोहित उर्फ कार्लोस रैकवार पिता गंगू रैकवार ( 22 ) 2. जतिन रगडे पिता संदीप रगडे (18) 3. आदर्श सोनी पिता महेश सोनी (20)


