31दिसंबर को हनुमान चालीसा और श्रीराम स्तुति का सामूहिक पाठ:मां भवानी शिव हनुमान मंदिर, सुभाष कॉलोनी में आयोजन, मंदिरों में जलाए जाएंगे दीप

सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर भोपाल में 31 दिसंबर(मंगलवार) को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य पंकज शर्मा के नेतृत्व में और सतगुरुदेव बजरंगदास महाराज की प्रेरणा से हनुमान चालीसा और श्रीराम स्तुति का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आचार्य शर्मा ने इस दिन सभी भक्तों से दीप जलाने की अपील की है, उन्होंने कहा भगवान के मंदिर में दीप जलाए ताकि दीपक की लौ से हमारी प्रार्थनाएं भगवान तक पहुंच सकें और हमें हर क्षेत्र में सफलता मिले। यह आयोजन शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *