भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए बीस से अधिक कार्यकर्ताओं ने पेश की दावेदारी
60 से अधिक आयु वाले अपात्र तो 45 से कम वाले कैसे पात्र
(संतोष कुमार झा)
अनूपपुर। आयु सीमा 45 से 60 निर्धारित तो क्या 45 वर्ष से कम को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी ? भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई। बालाघाट के पूर्व विधायक और शहडोल संभाग के पर्यवेक्षक भगत सिंह नेताम, अनूपपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी और रीवा के पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से एक-एक कर चर्चा की और बंद लिफाफे में पर्ची ली। दोपहर 2 बजे से भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी का दौर शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। अब बंद लिफाफा भोपाल कार्यालय में खुलेगा। यहां से भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम का फैसला होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिए कल जिला मुख्यालय अनूपपुर के भाजपा कार्यालय में दिनभर गहमागहमी का माहौल देखा गया दो दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावेदारी कर जिला अध्यक्ष बनने के लिए रायशुमारी में शामिल होने वाले अपेक्षित कार्यकर्ताओं से बातचीत करते देखे गए। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि कई ऐसे लोग हैं जो सभी चुनाव में या बीते हुए चुनाव में विपक्ष के साथ बैठकर भाजपा को ही चुनाव हराने का कार्य करते थे ऐसे लोग भी दावेदारी कर जिला अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं अनूपपुर भाजपा कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर उन्हें सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर अतिथियों ने प्रकाश डाला इसके पश्चात दोपहर 2ः00 बजे से भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी तथा अन्य सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
प्रमुख दावेदार
भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, राम अवध सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, प्रेमचंद यादव, राज किशोर तिवारी, हनुमान गर्ग, नवल नायक, अखिलेश द्विवेदी, अजय शुक्ला, हीरा सिंह श्याम, लवकुश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह चचाई, धर्मेंद्र सिंह राजनगर, ज्योति सोनी, रश्मि खरे, मीना तंवर, मोहनी वर्मा, ज्योति शर्मा, सिद्धार्थ शिव सिंह, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सोनी, प्रभात मिश्रा, उमेश मिश्रा, राजेश सिंह आदि शामिल है।
जिम्मेदारों को लेना है निर्णय
दावेदारों के अलावा अन्य कई लोग भी चुपके-चुपके दावेदारी कर रहे हैं कई कोयला माफिया, भू माफिया, शराब माफिया, सूदखोर, असामाजिक तत्व, वन माफियाओं की दावेदारी से अनूपपुर की राजनीति में निराशा पैदा किया है ऐसे लोगों को जिला संगठन से दूर रखने के लिए पार्टी को कठोर और उचित निर्णय करना होगा। बुधवार को हुई रायशुमारी में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमचंद यादव, हीरा सिंह श्याम और जितेन्द्र सोनी क्रमशः आगे चल रहे है। रायषुमारी में कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद के लिए एक महिला का भी नाम मांगा गया है। अब भोपाल में बंद लिफाफे खोले जाएगें। सांसद, विधायक और संगठन के प्रमुख जिम्मेदार जिला अध्यक्ष के नाम पर फैसला लेगें।
सहमति से होगा अध्यक्ष का फैसला
पिछले दिनों भाजपा अनूपपुर जिले के प्रभारी मिथिलेश पयासी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा था कि जिले में सहमति से अध्यक्ष के नाम का चयन करने का प्रयास करें यह कार्यशाला अध्यक्ष के चयन के लिए और आगे की प्रक्रिया के लिए की गई थी। उन्होंने भाजपा के संघर्ष की बातें कार्यकर्ताओं के बीच रखा था और बताया था कि किस तरह से भाजपा शून्य से शिखर पर पहुंची है। भाजपा लोकतंत्र के आधार पर चलती है। प्राथमिकता के आधार पर संगठन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो इसकी चिंता सबको करना है।
30 से 40 आयु वाले भी अध्यक्ष पद के दावेदार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई मंडलों के अध्यक्षों के निर्वाचन को आयु सीमा के आधार पर निरस्त किए जाने के बाद 60 वर्ष से ऊपर के दावेदार जो अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल थे वे सवाल खड़ा कर रहे है। कि अनूपपुर जिला भाजपा अध्यक्ष के दो प्रबल दावेदार जो रायशुमारी में और प्रदेश नेताओं को प्रिय है क्या उन्हे उम्र के आधार पर अध्यक्ष पद की दावेदारी से बाहर किया जाएगा। अगर 60 वर्ष से अधिक वाले पात्र नहीं है तो 45 से अधिक वाले अध्यक्ष के लिए पात्र कैसे।


