दुमका | झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति ने गुरुवार को सीदो-कान्हू चौक पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने किया। उन्होंने कहा कि 30 जून 2025 को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा ने संथाल परगना को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश की। यह झारखंड के शहीदों का अपमान है। साथ ही आदिवासियों और मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। बास्की ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस घटना से झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों में भाजपा के खिलाफ गहरा आक्रोश है। इसी कारण केंद्रीय समिति के निर्देश पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी, जिला संगठन सचिव रवि यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सत्तार ख़ान, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष बासु टुडू, पराक्रम शर्मा, तौफ़ीक अली, गौरव झा, मो नौशाद, इंदु चौबे, कृष्णा देवी आदि थीं।


