जन्मदिन पर निकले चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, बस जब्त

भास्कर न्यूज| महासमुंद जन्मदिन मनाने के लिए निकले चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बसना-बिलासपुर मार्ग पर हुआ, जिसमें बाइक सवार दो लोग यात्री बस की चपेट में आ गए। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, आदर्श ट्रेवल्स की बस (सीजी 10 बीव्ही 0533) बुधवार को बिलासपुर से बसना की ओर आ रही थी, वहीं केसरपुर का युवक अपने चाचा को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपना जन्मदिन मनाने के लिए बम्हनी भोगडीह की ओर जा रहा था इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक हुआ कि, बाइक चालक अजय चौधरी (30) और उनके चाचा धनुर्जय चौधरी (50) की मौके पर मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, केसरपुर (पचपेड़ी) निवासी अजय चौधरी का 2 जुलाई को जन्मदिन था। जन्मदिवस होने पर बम्हनी भोगडीह के पास किसी स्थान पर उसके दोस्त व रिश्तेदार केक काटने के लिए इंतजार कर रहे थे। सारी तैयारी होने पर दोस्तों ने अजय को इसकी जानकारी दी। इधर पुलिस ने घटना के बाद आदर्श बस को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *