पोस्टर वॉर…मोदी से ज्यादा मुख्यमंत्री के पोस्टर शहर में लगे, कांग्रेस ने कार्यक्रम से बनाई दूरी

रांची| रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन से कांग्रेस ने पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। सरकार की ओर से मंत्री दीपक बिरूआ और झामुमो की ओर से राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी शामिल हुईं। मगर कांग्रेस का कोई भी विधायक या मंत्री इसमें शामिल नहीं हुआ। कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंच पर लगे पोस्टर में एनएचएआई ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, शिबू सोरेन, संजय सेठ, बाबूलाल मरांडी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, दीपिका सिंह पांडेय, सुदिव्य कुमार सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, डॉ. महुआ माजी, प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. सरफराज अहमद, निशिकांत दुबे, विजय कुमार हासंदा, चंद्रप्रकाश चौधरी, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल, कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत, सीपी सिंह, प्रदीप यादव, नीरा यादव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, मनोज कुमार यादव, रागिनी सिंह, उमाकांत रजक, धनंजय सोरेन आदि का नाम अंकित कराया। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन की अवस्था के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। मगर झारखंड सूचना व जनसंपर्क विभाग ने हरमू व रातू रोड में सीएम के खूब पोस्टर लगाए। मुख्य मंच पर हेमंत सोरेन की तस्वीर नहीं लगाई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *