जाम से राहत का जश्न…

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही रांचीवासियों को तीसरा फ्लाईओवर मिल गया। इस फ्लाईओवर के मिलने से रांची शहर का सबसे व्यस्ततम व जाम रहने वाला रातू रोड अब वाहनों के बोझ से हल्का हो गया है। इससे पहले पिस्का मोड़ से जाकिर हुसैन पार्क तक आने में वाहन चालकों को 40 से 45 मिनट का समय लगता था। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने के बाद अब घंटों की दूरी मिनटों में तय होने लगी है। 4.18 किमी को तय करने में महज 5 से 6 मिनट का समय लग रहा है। कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही इस पर रफ्तार में वाहन दौड़ने लगे। रातू रोड में रहने वाले लोगों का वर्षों का सपना जैसे पूरा हो गया। क्योंकि इस फ्लाईओवर का इंतजार लोगों को कई वर्षों से था। लंबे समय से लोग इसके तैयार होने का इंतजार कर रहे थे। रोजाना जाम झेलने वाले रातू रोड के दोनों ओर बसे दो लाख से अधिक लोगों ने राहत की सांस ली है। वर्ष 2022 में इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसका निर्माण कार्य पूरा होने का समय 2024 निर्धारित था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में देर हुई और जून 2025 में यह बनकर तैयार हो गया। पंडरा बाजार के व्यापारियों व आने वाले दुकानदारों को भी फायदा पंडरा बाजार में थोक विक्रेताओं की दुकानें हैं। यहां के दुकान संचालकों ने कहा कि फ्लाईओवर बन जाने से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। उनकी जो माल वाहक गाड़ियां जाम में पहले फंसती थीं, अब फ्लाईओवर से बिना किसी जाम व बाधा के कम समय में पहंुंचेंगी। पिस्का मोड़ के पास स्थित मिठाई दुकान संचालक राहुल चौधरी ने कहा कि तीन साल के बाद ये दिन आया है। अब दुकानों में रौनक दिखने लगी है। रातू रोड में ही दुकान चलाने वाले लक्ष्मण कुमार ने कहा कि काफी दिनों तक हम लोग परेशान रहे। अब दुकान संचालकों में खुशी है। स्कूल- कॉलेज, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट जाने में भी होगी सुविधा रातू रोड में रहने वाले लोगों ने कहा कि पहले बच्चों को स्कूल व कॉलेज जाने के लिए घंटेभर पहले घर से निकलना पड़ता था। क्योंकि सभी को पता रहता था कि रातू रोड में जाम मिलेगा। अब फ्लाईओवर के बनने से इस समय की बचत होगी। बच्चों का स्कूल कॉलेज का टाइम टेबल भी ठीक हो जाएगा। ऑफिस जाने वाले लोग भी जाम की वजह से हड़बड़ी में रहते थे। अब पिस्का मोड़ से सीधे फ्लाईओवर से 5 मिनट में जाकिर हुसैन पार्क पहुंच जाएंगे। बनने में लगे 3 साल, दुकानदारों ने कहा – अब अच्छे दिन आए रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को बनने में तीन साल का समय लग गया। इसके निर्माण की शुरुआत 07 जुलाई 2022 को हुई थी। इसके निर्माण के दौरान वाहन चालकों को तो परेशानी हुई ही, सबसे ज्यादा परेशानी रातू रोड में स्थित दुकानदारों को झेलनी पड़ी। क्योंकि लगातार निर्माण कार्य चलने के दौरान सड़क पर धूल उड़ने से दुकानों पर इसका असर पड़ा, ग्राहक कम हो गए। अब दुकानदारों ने इसके उद्घाटन के बाद चैन की सांस ली है। एलिवेटेड कॉरिडोर : 4.18 किमी लंबाई, 558 करोड़ कुल लागत प्रोजेक्ट : एनएचएआई, लेन : 02 प्रोजेक्ट की शुरुआत : 07-07-2022 बन कर तैयार होना था : 04-01-2025 कॉरिडोर का उद््घाटन : 03-07-2025 कहां से कहां तक : ओटीसी ग्राउंड से जाकिर हुसैन पार्क तक दुर्गा मंदिर रोड खुशी की दौड़… फ्लाईओवर खुलते ही लोग खुशी से दौड़ पड़े, मानो इन्हें इसी पल का इंतजार था। पॉपुलर नर्सिंग होम माउंट मोटर रोड मेट्रो गली बिरला मैदान गली इंद्रपुरी रोड प्रधान लेन बाबा अस्पताल रोड काली मंदिर रोड देवी मंडप रोड मनेर गली रोड पहाड़ी मंदिर रोड रानी सती मंदिर लेन शास्त्री लेन कोड़े पथ शारदा बैटरी लेन इटकी रोड तेल मिल गली न्यू मार्केट चौक पिस्का मोड़ 40 मिनट की दूरी अब 6 मिनट में होगी पूरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद‌्घाटन कॉरिडोर से रातू रोड पर वाहनों का बोझ कम हुआ, लोगों ने कहा- वर्षों की पीड़ा आज दूर हुई इन 18 बाइलेन में रहनेवाले लोगों को जाम से निजात अब इटकी, मांडर और बिजूपाड़ा की ओर से आने वाली गाड़ियां सीधे फ्लाईओवर से होते हुए निकल जाएंगी। इससे नीचे की सड़क जाम नहीं होगी। इन मार्गों के 50 हजार से अधिक वाहन हर दिन रातू रोड पर चलते हैं। इसके अलावा पिस्का मोड़ व इटकी रोड से आने वाले वाहन अलग हैं। इसलिए इस मार्ग पर सबसे अधिक लोड था। रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से पहले तक वाहनों का बोझ इतना ज्यादा था कि इस मार्ग पर गाड़ियां चलती नहीं, सरकती थीं। इस मार्ग पर पिस्का मोड़ से शुरू किया जाए तो दोनों ओर की 18 सड़कों (बाइलेन) के वाहनों का बोझ हर दिन रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *