राज्यपाल सह कुलाधिपति से बुधवार को छात्र आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधि मिले और विश्वविद्यालयों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि ओपन विवि में बिना टेंडर के दो करोड़ रुपए की लागत से डिजिटल स्टूडियो का निर्माण किया जा रहा है। स्टॉफ की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है। इन दोनों मामलों की जांच कराने को दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा सभी विवि में छात्र संघ चुनाव कराने, डीएसपीएमयू में वीसी की नियुक्ति शीघ्र करने, चार विवि में प्रोवीसी की नियुक्ति करने, छात्रों के लिए सामूहिक बीमा योजना शुरू करने, कॉलेजों में बस सेवा शुरू करने, शिक्षकों की कमी दूर करने, ओपन विवि का भवन निर्माण शामिल है। इस अवसर पर युवा आजसू के प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश, उज्ज्वल महतो, दीपक महतो, आलिया सिंह, मनीष कुमार समेत अन्य थे।


