गांधी मैदान और रेवाबंध से हटाए गए कब्जे, लंबे समय से लगाकर रखे थे डेरा

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र में लंबे समय से डेरा जमाए असमाजिक तत्वों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई की। इससे पहले मंगलवार को इन्हें अंतिम चेतावनी दी गई थी कि वे स्वयं क्षेत्र खाली कर दें। कुछ लोग चेतावनी के बाद हट गए, लेकिन कई लोग डटे रहे। गुरुवार को सुबह 6 बजे से कबीरधाम पुलिस और नगर पालिका की टीम ने सघन अभियान चलाया। सभी अस्थायी ढांचे हटाए गए। स्थल को पूरी तरह साफ कर सामान्य स्थिति में लाया गया। कवर्धा एसडीओपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांधी मैदान क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाली गलौज, मारपीट और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आ रही थीं। इससे स्थानीय लोग परेशान थे। शहर के माहौल पर भी इसका असर पड़ रहा था। गुरुवार को पुलिस और नगर पालिका की टीम ने सभी अवैध कब्जे हटाए। लोगों को स्थान खाली कराया गया। नगर पालिका ने सफाई कर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित किया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक और कानून के दायरे में रहकर की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *