महासमुंद| सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (मूल्य 900 रुपए) बरामद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सावित्रीपुर इलाके में एक युवक शराब बिक्री के लिए अवैध रूप से भंडारण कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां पर एक युवक बिच्छू रात्रे (25) पिता श्रीधर रात्रे निवासी ननकुसिया डीपा, सावित्रीपुर मिला। जो पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब बेचने के लिए रखा है। जिसकी पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक जर्किन में 4.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद हुई।


