सुकमा| जिले में नियद नेल्लानार योजनांतर्गत चयनित ग्रामों एवं माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजना एवं सुविधाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किये जाने सुविधा शिविर एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकार कोंटा को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत कोंटा सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इसी क्रम में 08 से 10 जुलाई को रायगुड़ा के चिमलीपेंटा, सुरपनगुड़ा, मोरपल्ली में, 15 से 17 जुलाई को सालातोंग के पोटकपल्ली, पालाचलमा, पेंटापाड़ में, 23 से 25 जुलाई को दुलेड़ के दुलेड़, बुरकापाल, एलमागुंडा, 29 से 31 जुलाई को गोलापल्ली के सिंगाराम, किस्टाराम, गंगलेर, मेहता में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में आधार कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र के काम होंगे।


