रांका| ग्राम रांका में मां शीतला जुड़वास उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मां शीतला का दूध से अभिषेक, नीम पत्तियों के हार, हल्दी का टीका व वैदिक पूजन के साथ मां की आराधना की गई। संगीतमय प्रभात फेरी, मंचीय कार्यक्रम, जस सेवा आदि कार्यक्रम कर दुग्धाभिषेक, वैदिक पूजन से माता का जुड़वास मनाया गया। इस दौरान दिनेश साहू, रामप्रसाद निषाद, भगवती निषाद, पीतम निषाद, देवेंद्र साहू, कैलाश साहू, विजय निषाद, गेंदु साहू, रूपचंद्र यादव, संतराम निषाद, मोहोबत साहू, खेलू साहू मौजूद थे।


