भास्कर न्यूज | बालोद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को राजीव भवन में हुई। बैठक में 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली किसान, जवान, संविधान जनसभा की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा बालोद जिला प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। बालोद विधानसभा प्रभारी मेहुल मारू और डौंडी लोहारा प्रभारी अयूब खान भी शामिल हुए। अरुण वोरा ने जनसभा की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल संबोधित करेंगे। बैठक को विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, अयूब खान, मेहुल मारू और प्रशांत वाला बोकाडे ने संबोधित किया। बैठक में जिला आदिवासी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष लता कोर्राम का सम्मान किया गया। संचालन महामंत्री रतिराम कोसमा ने किया। बैठक में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, पुरुषोत्तम पटेल, रामजी भाई पटेल, कृष्णा दुबे, मिथिलेश नूरटी, राजाराम ताराम, भोलाराम देशमुख, राजू प्रभाकर, गिरीश चंद्राकर, साजन पटेल, तामेश्वर साहू, भोजराज साहू, संतु राम पटेल, कोमेश कोर्राम, गोपाल प्रजापति, आंचल साहू, अनिल यादव, कांति भूषण साहू, कोदूराम दिल्ली बार, टोमन साहू, ओमकार महमला, युवराज साहू उपस्थित रहे।


