नशे से होने वाले शारीरिक व आर्थिक नुकसान को बताया

जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में नशा मुक्ति अभियान के तहत तंबाकू मुक्त पीढ़ी कार्यक्रम हुआ। इसमें नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। मयंक, साक्षी, स्नेहा, मोहित, अभिषेक, छवि, तारिणी, प्रियल और याचना ने भाषण, गीत और कविता के जरिए अपने विचार रखे। व्याख्याता रेशमी साहू और प्राचार्य आरके देवांगन ने नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान को बताया। यूथ एंड इको क्लब प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक, हेपशिबा एंथोनी और रीना बोरकर की देखरेख में कुमकुम, कुसुम, अंजलि, नीलकमल, डामेन्द्र और उनके साथियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रभारी भागवत साहू ने आभार जताया। संचालन अजय पाठक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *