अंबागढ़ चौकी | मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिला में 6 जुलाई को द्वितीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता होगी। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने बताया कि जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 का रविवार को बस स्टैंड अंबागढ़ चौकी के पास स्थित मंगल भवन में होगा। प्रतियोगिता तीन स्तर के आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के लिए होगी। 14, 18 व 28 वर्ष के प्रतिभागी असुविधा से बचने के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। आयोजन को लेकर अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह भी है। अशोक कुमार साहू, बीआर यादव, जीआर यादव योगासन स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले जिले के सभी जनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है।


