शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए की विशेष प्रार्थना:बोकारो के गुरुद्वारे में झामुमो कार्यकर्ताओं ने की अरदास

बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शिबू सोरेन के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा परिसर में सभी ने सामूहिक रूप से शांतिपूर्वक आशीर्वाद मांगा। जिलाध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं हैं। वे झारखंड की आत्मा हैं और राज्य निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सद्गुरु दरबार में की गई प्रार्थना से सोरेन जल्द स्वस्थ होंगे। कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *