गुमला में अतिक्रमण हटाने पर बवाल:नगर परिषद और सब्जी विक्रेताओं में झड़प, कई घायल; विरोध में सड़क जाम

गुमला में शुक्रवार दोपहर जशपुर रोड पर बंगाली क्लब टंगरा स्कूल के पास नगर परिषद और सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद हो गया। नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सब्जी विक्रेताओं को हटाने पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। घटना के बाद आक्रोशित सब्जी विक्रेताओं ने गुमला-जशपुर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की वजह से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। प्रगति मंडल वेलफेयर सोसायटी की जिला अध्यक्ष देवकी देवी ने सब्जी विक्रेताओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये सभी गरीब हैं और आदिवासी बहुल क्षेत्र में यही इनकी आजीविका का साधन है। नगर प्रशासन के ठेकेदार रोज इन विक्रेताओं से टैक्स वसूलते हैं: पूर्व चैंबर अध्यक्ष पूर्व चैंबर अध्यक्ष रमेश चीनी ने एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन के ठेकेदार रोज इन विक्रेताओं से टैक्स वसूलते हैं। अगर टैक्स लिया जाता है तो फिर इन्हें अवैध कैसे माना जा सकता है। उन्होंने इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बारिश के मौसम में सब्जी विक्रेताओं को नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि इस जगह को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ है। पिछले वर्ष इस क्षेत्र को ग्रीन पार्क के रूप में घोषित करते हुए पार्क बनाने के लिए टेंडर भी किया गया था और सभी सब्जी विक्रेताओं को यहां से हटा कर उनके लिए बड़ाईक मोहल्ला वह बाजार समिति में सब्जी मार्केट व सेड का निर्माण कराया गया है। पर सड़क किनारे ही सब्जी दुकान लगती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और जाम भी लगा रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *