रायपुर जिले के मेडिकल ऑफिसर्स को अब हर सप्ताह एक घंटे की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में ऑफिसर्स को समय के साथ रोगों की पहचान, उनके इलाज और अवेयरनेस पर ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग ऑफिसर्स को बदलते दौर में बदल रही बीमारियों के इलाज में मददगार साबित होगी। इस पूरी ट्रेनिंग को मेडी गुरू नाम दिया गया है। ये ट्रेनिंग देश भर में अलग-अलग फील्ड के स्पेशलाइज्ड डॉक्टर देंगे। इस पूरे प्रोग्राम की फर्स्ट मीटिंग हो चुकी है। जिसमें गुरुग्राम के डॉक्टर राहुल भार्गव ने रायपुर के मेडिकल ऑफिसर्स को एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस ऑनलाइन मीटिंग में कलेक्टर गौरव सिंह, CMHO मिथिलेश चौधरी और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया भी शामिल हुए। लाइफ भी ले सकता है एनिमिया डॉ भार्गव ने बताया कि एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या सामान्य से कम हो जाती है। इससे अलग-अलग बॉडी पार्टस में ऑक्सीजन की सप्लाई पर इम्पैक्ट पड़ता है। जिससे मरीज के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई गंभीर मामलों में मरीज की मौत भी हो जाती है। एनिमिया के लक्षण, कारण और उपचार को नीचे ग्राफिक्स से समझिए पुरानी बीमारी या सही डाइट नहीं लेने पर हो सकता है एनिमिया डॉ भार्गव ने बताया, आयरन की कमी, कुछ पुरानी मेडिकल समस्या जैसे किडनी रोग, कैंसर, लीवर के विकार एनीमिया के मुख्य कारण हैं। साथ ही सही डाइट न लेना। विटामिन E12, विटामिन E9 की कमी, मलेरिया जैसे संक्रमण, अनुवांशिक रक्त विकार जैसे सिकल सेल, थैलेसिमिया भी एनिमिया के कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव ने पहल को सराहा ऑनलाइन मेडी गुरू कार्यक्रम को लेकर मीटिंग में जुड़े स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ट्रेनिंग देने की ये पहल सराहनीय है। इस ट्रेनिंग से ऑफिसर्स को फायदा होगा। वहीं CMHO चौधरी ने कहा कि इस ट्रेनिंग के जरिए जिले के मेडिकल ऑफिसर्स स्पेशलाइज्ड डॉक्टरों से विभिन्न बीमारियों की रोकथाम की दिशा में बेहतर काम कर पाएंगे।


