पहाड़ी कोरवा आत्महत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:झारखंड से पकड़ा गया आरोपी, दो मुख्य आरोपी क्रशर संचालक अब भी फरार

बलरामपुर जिले के ग्राम भेसकी निवासी पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या मामले में फरार एक और आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी क्रशर संचालक भाइयों के साथ चार आरोपी अब भी फरार हैं। मृतक की जमीन को आरोपियों ने धोखाधड़ी और दस्तावेजों में कूटरचना कर एक आदिवासी व्यक्ति के नाम दर्ज करा लिया था। राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम भेस्की निवासी पहाड़ी कोरवा भइरा (65 वर्ष) ने 22 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। भइरा कोरवा की पत्नी के नाम दर्ज संयुक्त खाते की जमीन को धोखाधड़ी कर एक आदिवासी व्यक्ति के नाम दर्ज करा ली थी। मामले में क्रशर संचालक भाइयों और उनसे जुड़े लोगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। प्रताड़ना से परेशान होकर भइरा कोरवा ने फांसी लगा ली थी। एक आरोपी झारखंड से किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में धारा 108, 3 (5) BNS 3 (2) (5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पूर्व में मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी सुदामा उर्फ बाबूलाल श्रीवास्तव (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वह झारखंड के पलामू जिले के ग्राम सहजनवा में छिपा हुआ था। मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
पहाड़ी कोरवा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज किया है। मामले में मुख्य आरोपी क्रशर संचालक विनोद अग्रवाल उर्फ मघु तथा प्रवीण अग्रवाल के साथ अन्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। विनोद अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *