घर नाम नहीं किया तो कर दी व्यक्ति की हत्या:सिर पर सरिया से किया हमला, ब्याज पर पैसे देकर फंसाता है आरोपी

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में दो लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी व्यक्ति से उसका घर अपने नाम करवाना चाहता था। जब मृतक ने स्टाम्प पर साइन करने से मना कर दिया तो, आरोपी ने अपने बेटे के सतह मिलकर मृतक के सिर पर सरिया से हमला कर दिया। विष्णु सिंह निवासी निवासी नगला नाई ने रूपवास पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि घटना 25 दिसंबर की है। करीब 2 बजे मेरा भाई रिंकू (35) के देवेंद्र और उसके लड़के गुड्डू निवासी समाहद ने सिर पर सरिया मारी। जिससे रिंकू के कान के ऊपर चोट आई। जिसके बाद देवेंद्र ही उसे इलाज के लिए रूपवास के अस्पताल लेकर गया लेकिन, हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसे आरबीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। रिंकू की हत्या देवेंद्र और गुड्डू ने मिलकर की है। क्योंकि 24 दिसंबर को देवेंद्र ने रिंकू से जबरदस्ती डरा धमका 100-100 रुपये के स्टाम्प पर साइन करवा कर ले लिए थे। देवेंद्र जबरन रिंकू से उसका मकान अपने नाम करवाना चाहता था। जब रिंकू ने इस बात से मना किया तो, देवेंद्र ने अपने बेटे गुड्डू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। विष्णु सिंह ने बताया की देवेंद्र ज्यादा ब्याज पर पैसे देता है साथ ही वह अवैध शराब का भी कारोबार करता है। वह मजबूर लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर उन्हें ब्याज पर पैसे देता है और उनके मन माने तरीके से ब्याज वसूल करता है। देवेंद्र हमारे परिवार के ऊपर FIR दर्ज नहीं करवाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने रिंकू के शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *